Thursday 22 September 2016

क्या होती है एक ‘परफेक्ट घर’ की परिभाषा?

लोगों को अक्सर कहते सुना है, ये वो घर नहीं है जिसकी हमे तलाश है। ये घर अच्छा है पर परफेक्ट नहीं है।
क्या होता है एक परफेक्ट घर? क्या सभी लोगों की ‘परफेक्ट घर’ की परिभाषा एक होती है? क्यों कुछ घरों को देखते ही लगाव हो जाता है और कुछ घर बहुत अच्छे होते हुए भी सबसे अच्छे नही लगते? एक घर से जुड़े सपने, आशाएं और भावनाएँ आपको बताती है कि आप सही घर की ओर बढ़ रहें हैं या नहीं।

एक मनोवैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार घर खरीदते वक़्त हम कई भावों से गुजरते हैं; थोड़ा डर भी होता है और थोड़ा उत्साह भी। ज्यादातर लोग घर को उसके स्थान से आंकते है। आस पास की सुविधाएँ और पड़ोसियों का व्यवहार मायने रखता है। चलिए विस्तार में जानते है कि वो क्या मानक होतें हैं जो एक परफेक्ट घर को एक अच्छे घर से पृथक करतें हैं।

http://www.ownaroof.com/


१. कीमत

घर की कीमत का भी मनन करना अति आवश्यक है। जरुरत से ज्यादा और बजट से बाहर घर खरीदने से आप नए घर में खुशहाली से नहीं रह सकते। घर की कीमतें आसमान छू रही है, अगर ऐसे में कोई घर आपको किफायती दामों में मिल रहा होता है तो तुरंत आपको उससे प्यार हो जाता है। वो आपके सपनों का घर बन जाता है। अपना पहला घर खरीदने वाले लोग ‘जगह’ से समझौता करने को तैयार हो जाते है अगर वह सही कीमतों पर मिल रहा है।


२. स्थान और सुख-सुविधाएँ

आप कहाँ रहते हो?
ये सवाल कई बार लोगों ने आपसे पूछा होगा, कभी कभी तो दिन में तीन-चार बार लोग आपसे पूछ बैठते हैं। इससे साफ़ पता चलता है कि घर किस जगह पर है, यह मायने रखता है। एक घर की जगह दूसरा चुनने का सबसे बड़ा कारण यही है।  जब हम छुट्टियां मानाने का प्लान बनाते है तो सबसे पहले जगह ही तो तय करतें हैं। जब कुछ दिनों के लिए रहने के लिए जगह इतनी जरूरी है तो क्या पूरी जिंदगी (या जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा) रहने के लिए स्थान मायने नहीं रखेगा? अवश्य ये जरूरी है। घर के आस पास क्या साधन है; यातायात के साधन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क, आदि। यह घर आपके ऑफिस के नज़दीक भी होना चाहिए। फ्लैट्स में रहने के फायदे होते हैं, ये सब सुविधाएं आपको आसानी से मिल जाती है।

३. बाहरी सुंदरता

बाहर की सुंदरता को मत देखो, अंदर क्या है; वो मायने रखता है।
ये बात तो हम सभी ने अपने बड़ो से सुनी होगी, परंतु घर खरीदते वक़्त लोग बाहरी सुंदरता से ही अधिक प्रभावित हो जाते है। घर के बहार का लॉन लोगों को आकर्षित लगता है और वे तुरंत ही उसे पसंद कर बैठते है। आपको यह जान कर अचम्भा होगा कि बहुत लोगों के लिए घर के अंदर का रख रखाव उतना जरूरी नही है जितना बाहर का है। अंदर की चीजे अपनी पसंद के अनुसार हो जाएंगी परंतु घर खरीदते ही मेहमान बाहर का लॉन और सुंदरता देख कर ही प्रशंसा करतें हैं।

घर का भीतरी भाग भले ही घर से पहली नजर में प्यार करने में सहयोगी न हो, परंतु घर को नापसंद करने का कारण हो सकता है। उसके अलावा जरूरत से ज्यादा और जरूरत से कम घर भी परफेक्ट नही होते। असुरक्षित आस पड़ोस और असहयोगी पड़ोसी भी एक अच्छे घर को परफेक्ट नही होने देते। आप क्या देखते है एक घर खरीदने से पहले? हमे आपकी जरूरत बताएं और अपना परफेक्ट घर पाने के और करीब आ जाएँ। तुरंत संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.